हालिया लेख/रिपोर्टें

Blogger WidgetsRecent Posts Widget for Blogger

22.9.10

गौशाला, कशमीर नगर, माधोपुरी के पावरलूम मजदूरों का संघर्ष -- श्रम कार्यालय पर कारखाना मजदूर यूनियन ने की विशाल अधिकार रैली

आज कारखाना मजदूर यूनियन ने गौशाला, कशामीर नगर, माधोपुरी आदि इलाकों के 50 से भी अधिक पावरलूम कारखानों के हड़ताली मजदूरों की माँगें मनवाने के लिए श्रम विभाग पर विशाल अधिकार रैली की। इस रैली में हड़ताल पर बैठे मजदूरों के अलावा लुधियाना के अन्य अनेकों कारखानों के मजदूर भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। 16 अगस्त को इन इलाकों के 22 कारखानों में पीस रेट बढ़ौतरी और अन्य श्रम कानूनों को लागू करवाने की माँगों को लेकर हड़ताल शुरू हुई थी जो दिन-ब-दिन विशाल होती जा रही है। आज हड़ताल के छठे दिन तक हड़ताल में 52 पारवलूम कारखानों के मजदूर शामिल हो चुके हैं। मजदूरों ने प्रण किया है कि जब तक उनकी माँगें नहीं मान ली जातीं तब तक वे काम पर नहीं लौंटेंगे भले ही भूखे मरने की नौबत क्यों न आ जाए। 

रैली को सम्बोधित करते हुए कारखाना मजदूर यूनियन के प्रधान राजविन्दर ने श्रम विभाग और प्रशासन को चेतावनी दी है कि मजदूर की माँगें तुरंत मानीं जाए, नहीं तो यूनियन संघर्ष को और बड़े स्तर पर ले जाएगी। आज की अधिकार रैली में नौजवान भारत सभा (डा. परमिन्दर), बजाज सन्स कारखाना मजदूर यूनियन(धरमेन्द्र), मोल्डर एण्ड स्टील वर्कर्ज यूनियन (हरजिन्दर सिंह और विजय नारायण), लोक एकता संगठन (गल्लर चौहान), मजदूर चेतना मंच (शेर बहादुर), लोक मोर्चा पंजाब (कस्तूरी लाल), इंकलाबी केन्द्र पंजाब (जसवंत जीरख) आदि संगठनों ने शामिल होकर पावरलूम मजदूरों के संघर्ष का पुरजोर समर्थन करने का ऐलान किया। यूनियन के प्रधान राजविन्दर ने इंसाफपसंद संगठनों के साथ में आने का स्वागत किया और कहा कि संघर्ष अब और भी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। 

गौरतलब है कि पावरलूम मजदूरों की आमदनी में पिछले 10-12 वर्षों में कोई कहने लायक बढ़ौतरी नहीं हूई है जबकि इस दौरान महँगाई कई गुणा बढ़ गई है। इन कारखानों में श्रम कानून नाम की कोई चीज नहीं है। श्रम विभाग, पुलिस प्रशासन, सरकार की नाक के नीचे मालिक खुलेआम मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं। इस सब के कारण मजदूरों की जिन्दगी नरक बन चुकी है। मजदूरों को मजबूरन हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा है। 

लखविन्दर, सचिव, कारखाना मजदूर यूनियन, मोबाइल-96461 50249

रैली की कुछ तस्‍वीरें और वीडियो के लिंक। पूरा वीडियो बाइट देखने के लिए इनके लिंक पर क्लिक करें।

रैली को सम्बोधित करते कारखाना मजदूर यूनियन के प्रधान राजविन्दर

श्रम विभाग पर प्रदर्शन करते पावरलूम मजदूर
वीडियो


 



0 कमेंट:

बिगुल के बारे में

बिगुल पुस्तिकाएं
1. कम्युनिस्ट पार्टी का संगठन और उसका ढाँचा -- लेनिन

2. मकड़ा और मक्खी -- विल्हेल्म लीब्कनेख़्त

3. ट्रेडयूनियन काम के जनवादी तरीके -- सेर्गेई रोस्तोवस्की

4. मई दिवस का इतिहास -- अलेक्ज़ैण्डर ट्रैक्टनबर्ग

5. पेरिस कम्यून की अमर कहानी

6. बुझी नहीं है अक्टूबर क्रान्ति की मशाल

7. जंगलनामा : एक राजनीतिक समीक्षा -- डॉ. दर्शन खेड़ी

8. लाभकारी मूल्य, लागत मूल्य, मध्यम किसान और छोटे पैमाने के माल उत्पादन के बारे में मार्क्सवादी दृष्टिकोण : एक बहस

9. संशोधनवाद के बारे में

10. शिकागो के शहीद मज़दूर नेताओं की कहानी -- हावर्ड फास्ट

11. मज़दूर आन्दोलन में नयी शुरुआत के लिए

12. मज़दूर नायक, क्रान्तिकारी योद्धा

13. चोर, भ्रष् और विलासी नेताशाही

14. बोलते आंकड़े चीखती सच्चाइयां


  © Blogger templates Newspaper III by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP