हालिया लेख/रिपोर्टें

Blogger WidgetsRecent Posts Widget for Blogger

27.8.10

लुधियाना के सैकड़ों पावरलूम मज़दूर हड़ताल पर

हड़ताल पर बैठे मजदूरों को संबोधित करते राजविंदर

न्यू शक्ति नगर (टिब्बा रोड, लुधियाना) के तीन दर्जन से भी अधिक पावरलूम कारखानों के सैकड़ों मज़दूर 'कारखाना मज़दूर यूनियन' के नेतृत्व में पिछले 4 दिन से हड़ताल पर हैं। 

कारखाना मालिकों के साथ श्रम विभाग के अधिकारियों की मध्यस्थता में कल 4 घंटे तक चली वार्ता के बाद भी जब मालिक मज़दूरी न बढ़ाने पर अड़े रहे तो मज़दूरों ने अपनी हड़ताल जारी रखने का फैसला किया। न्यू शक्ति नगर के लगभग 500 पावरलूम मज़दूर वेतन बढ़ोतरी, कारखानों में सुरक्षा इंतजाम, शिनाख्ती कार्ड, ई.एस.आई., पी.एफ. जैसे बुनियादी श्रम कानूनों को लागू करवाने की माँगों को लेकर कारखाना मज़दूर यूनियन (के.एम.यू.) के नेतृत्व में 24 अगस्त से हड़ताल पर हैं। गौरतलब है कि लुधियाना के पावरलूम मज़दूरों की आमदनी में पिछले 10-12 वर्षों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि इस बीच महँगाई कई गुना बढ़ गई है और मज़दूरों का गुज़ारा बहुत कठिन हो गया है। 

यूनियन के प्रधान राजविन्दर ने कहा कि ये मज़दूर महीने में मात्र 3500-4000 रुपए ही कमा पाते हैं और सर्दियों में कुछ महीने इन्हें बेरोज़गार भी रहना पड़ता है। इन वर्षों के दौरान मालिकों के मुनाफ़े बहुत अधिक बढ़ चुके हैं क्योंकि उनके कारखानों में बनने वाले शॉल और कपड़े की कीमत में बहुत बढ़ोतरी हुई है। मज़दूर लम्बे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं लेकिन मालिकों के कान पर जूँ तक नहीं रेंगी है। 

मज़दूरों को कमरतोड़ महँगाई के कारण गुजारा चलाने के लिए दिन-रात एक करके काम करना पड़ रहा है। वे 12-12, 14-14 घंटे काम करने को मज़बूर हो रहे हैं। काम का बहुत अधिक लोड होने के कारण और दूसरी तरफ मालिकों द्वारा सुरक्षा इंतज़ामों को ताक पर रख दिए जाने के कारण पावरलूम कारखानों में अक्सर ही भयानक हादसे होते रहते हैं। 

न्यू शक्ति नगर में मज़दूरों का धरना लगातार जारी है। कल मज़दूरों ने समराला चौक, प्रताप चौक होते हुए गिल रोड स्थित लेबर ऑफिस तक रोष मार्च निकाला। मज़दूर दृढ़संकल्प हैं कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष में डटे रहेंगे। 

- राजविन्दर/लखविन्दर 

कारखाना मज़दूर यूनियन, लुधियाना 

फोन: 98886 55663 / 96461 50249

0 कमेंट:

बिगुल के बारे में

बिगुल पुस्तिकाएं
1. कम्युनिस्ट पार्टी का संगठन और उसका ढाँचा -- लेनिन

2. मकड़ा और मक्खी -- विल्हेल्म लीब्कनेख़्त

3. ट्रेडयूनियन काम के जनवादी तरीके -- सेर्गेई रोस्तोवस्की

4. मई दिवस का इतिहास -- अलेक्ज़ैण्डर ट्रैक्टनबर्ग

5. पेरिस कम्यून की अमर कहानी

6. बुझी नहीं है अक्टूबर क्रान्ति की मशाल

7. जंगलनामा : एक राजनीतिक समीक्षा -- डॉ. दर्शन खेड़ी

8. लाभकारी मूल्य, लागत मूल्य, मध्यम किसान और छोटे पैमाने के माल उत्पादन के बारे में मार्क्सवादी दृष्टिकोण : एक बहस

9. संशोधनवाद के बारे में

10. शिकागो के शहीद मज़दूर नेताओं की कहानी -- हावर्ड फास्ट

11. मज़दूर आन्दोलन में नयी शुरुआत के लिए

12. मज़दूर नायक, क्रान्तिकारी योद्धा

13. चोर, भ्रष् और विलासी नेताशाही

14. बोलते आंकड़े चीखती सच्चाइयां


  © Blogger templates Newspaper III by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP